Thursday, 28 February 2008

शामिल



तू मेरे हर पल में शामिल है
जैसे धड़कन दिल में शामिल है


तेरी आँखें सपनों में शामिल हैं
जैसे तारे आसमान में शामिल हैं


तेरी बातें शामों में शामिल हैं
जैसे सरगम साजों में शामिल है



तेरी बाहें मेरी आहों में शामिल हैं
जैसे खुशबू फूलों में शामिल है



तेरे कदम मेरी राहों में शामिल हैं
जैसे एक हमसफ़र जिंदगी के सफर में शामिल है


(Genuinely Uttam's)